धरती चाँद से कितना दूर है (384403 किलोमीटर) Chand Dharti Se Kitna Dur Hai

धरती चाँद से कितना दूर है (Moon To Earth Distance): दोस्तों, बचपन में हमलोगों ने चंदा मामा दूर के वाली कविता तो कई बार सुनी होगी लेकिन क्या आपको वाकय में पता है कि धरती चाँद से कितना दूर है? चांद एक ऐसा टॉपिक है जिसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की उत्सुकता हर किसी के मन में जगती है जैसे चांद का रंग कैसा है? चांद पर पानी है कि नही? चांद पर जीवन है कि नही? न जाने ऐसे कितने सवाल है।

जो हम सभी के मन में एक न एक बार अवश्य आता है और जिसका जवाब जानने के लिए हमलोग गूगल पर सर्च करते रहते है तो अगर आपके मन में भी चांद से संबंधित कई सवाल आते है तो हमारे आज के आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ियेगा क्योंकि आज हम आपको Dharti Chand Se Kitna Dur Hai जैसी कई जानकारियों के बारे में बताने वाले है।

धरती चाँद से कितना दूर है

अगर बात करें कि धरती चांद से कितनी दूर है तो आपको बता दें कि अपने घर की छत या बालकॉनी से देखने पर सामने दिखने वाला चांद वास्तव में हमारी धरती से बहुत दूर है। धरती से देखने पर चंद्रमा सफेद रंग का और गोल दिखाई देता है मानों हमारे सिर के ठीक ऊपर चांद मौजूद हो लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही है।

अगर बात धरती चांद से कितनी दूरी पर है कि करें तो धरती से चांद की दूरी करीबन 384403 किलोमीटर अथवा 238857 मील की दूरी भी कहा जा सकता है। चंद्रमा हमारी पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है जिसके कारण कभी वो हमारे करीब तो कभी दूर दिखाई पड़ता है।

वही अगर हम वजन की बात करें तो ये लगभग 81 अरब टन है। आपको शायद यह जानकर हैरानी हो कि जो हम रोशनी चंद्रमा से आती देखते है वो वास्तव में चन्द्रमा की खुद रोशनी है ही नही बल्कि चांद , सूर्य की रोशनी से चमकता है।

चंद्रमा पृथ्वी का एक उपग्रह है जिसे भले ही हम केवल रात में ही देख पाते है लेकिन वास्तव में चंद्रमा दिन के वक्त भी मौजूद रहता है परंतु सूर्य की तेज रोशनी के कारण हमलोग चांद को देख नही पाते है। अगर बात चंद्रमा के औसतन परिक्रमण गति की करें तो ये 1.022 किलोमीटर / सेकेंड है।

चन्द्रमा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • चंद्रमा पृथ्वी का एक उपग्रह है।
  • चांद के पास अपना खुद का प्रकाश नही है बल्कि चंद्रमा सूर्य की रोशनी से चमकता है।
  • धरती से बॉल की आकृति जैसा दिखने वाला चांद वास्तव में पृथ्वी से लगभग 3, 84, 403 किलोमीटर और अगर मील में बात करें तो 238857 मील की दूरी पर मौजूद है।
  • जब चंद्रमा और सूर्य के बीच धरती आ जाती है तो ये खगोलीय घटना ही चंद्रग्रहण कहलाती है।
  • जब सूर्य और पृथ्वी के बीच पूरी तरह चंद्रमा आ जाता है तो ये खगोलीय घटनाक्रम सूर्य ग्रहण कहलाता है।
  • चांद पर अपने कदम रखने वाले पहले व्यक्ति नील आर्म स्ट्रांग थे जिन्होंने साल 1969 में चांद पर अपना कदम रखा था।
  • आपको बता दें कि चांद पर जल मौजूद है इसकी खोज करने वाला पहला देश भारत है।
  • चंद्रमा का केवल 59 फीसदी हिस्सा ही हम सभी को दिखाई देता है जबकि बाकी के हिस्से में हमेशा रात ही रहती है।
  • जिस हिस्से चांद की रोशनी होती है वहाँ का अधिकतम तापमान करीबन 180 डिग्री सेल्सियस और अंधेरे वाले भाग का तापमान करीबन – 153 डिग्री सेल्सियस है।
  • चांद , पृथ्वी का चक्कर लगाता है जिस करना धरती पर दिन और रात होती है।
  • सौर मंडल में मौजूद हर ग्रह के पास अपना अपना चांद मौजूद है जैसे मंगल ग्रह के पास 2 चांद है, जुपिटर के पास 10 चांद है, शनि ग्रह के पास 62 चांद है, युरेनस के पास 27 चांद , नेप्च्यून के पास 14 चांद और पृथ्वी के पास 1 चांद मौजूद है।
  • पूर्णिमा वाले दिन चांद की रोशनी रोजाना के मुकाबले 9 गुणा अधिक होती है।
  • चांद का आकार धरती के मुकाबले लगभग 27 फीसदी है।
  • चंद्रमा को धरती का चक्कर लगाने में एक महीने का समय लगता है।
  • हमारे सौर मंडल में लगभग 181 अन्य उपग्रह मौजूद है जिसमें चंद्रमा 5 वें स्थान पर आता है।
  • धरती से चांद पर जाने के लिए 3 दिन का समय लगता है।
  • वैज्ञानिक चंद्रमा और धरती के बीच की दूरी रेडार यंत्र द्वारा मापते है।

Conclusion

इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको धरती चाँद से कितना दूर है के विषय से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि हम आप लोगों तक Dharti Chand Se Kitna Dur Hai के सभी डिटेल्स पहुंचा सके। उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह लेख अवश्य ही अच्छा लगा होगा।

Home Page – Click Here

धरती चाँद से कितना दूर है related FAQ

प्रश्न 1. चंद्रमा को धरती का चक्कर लगाने में कितना समय लगता है?

उत्तर :- धरती का पूरा चक्कर लगाने में चांद को करीबन 1 महीने का समय लगता है।

प्रश्न 2. क्या चंद्रमा पर जल मौजूद है?

उत्तर :- जी हाँ , वैज्ञानिकों द्वारा किये गए खोजों के अनुसार चांद पर पानी मौजूद है।

Leave a Comment